अबोहर के 17 गांवों में बनेंगे आधुनिक स्पोर्ट्स ग्राउंड:5.84 करोड़ की आएगी लागत, नशे से दूर कर खेलों से जोड़ने की पहल


Loading

हलका इंचार्ज अरुण नारंग स्पोर्ट्स विंग के साथ बैठे करते हुए। - Dainik Bhaskar

पंजाब सरकार ने युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य के 13 हजार गांवों में आधुनिक खेल मैदान बनाए जाएंगे। आम आदमी पार्टी के अबोहर हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने स्पोर्ट्स विंग प्रधान कुलबीर सिंह दलमीरखेड़ा और बीरबल कंबोज को इस योजना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 3 हजार खेल मैदान बनाए जाएंगे। अबोहर के 17 गांवों में 5 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से खेल मैदान बनेंगे। इन गांवों में भंगरखेड़ा, दौलतपुरा, दीवानखेड़ा, गिद्दड़ांवाली, गुमजाल, जंडवाला हनुवंता, कल्लरखेड़ा, खुईयां सरवर और किल्लियांवाली शामिल हैं।

खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं

इसके अलावा मंडी कल्लरखेड़ा, मौजगढ़, पंजाबा माडल, पंजकोसी, पटी बीलां, सप्पांवाली, तूतवाला और उस्मानखेड़ा में भी खेल मैदान बनेंगे। इन मैदानों में खिलाड़ियों को सभी आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी। इससे क्षेत्र के युवा खेलों में आगे बढ़कर पंजाब का नाम रोशन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर