हरियाणा के 6 जिलों में बारिश, 15 में अलर्ट:जलभराव से स्कूली बच्चे-प्रेग्नेंट महिलाएं संकट में; 2 दिन मौसम साफ, फिर 3 दिन बारिश


Loading

हरियाणा के 5 जिलों में आज बारिश हुई। इनमें फरीदाबाद, झज्जर और चरखी दादरी में दोपहर को बारिश हुई। वहीं रोहतक, रेवाड़ी और नूंह में अब बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शाम 7 बजे तक 15 जिलों, गुरुग्राम, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, पलवल, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, हिसार, सोनीपत, करनाल, जींद, पानीपत और कुरुक्षेत्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं बारिश से हिसार जिले के गांव धांसू की करीब 40 ढाणियों को जोड़ने वाला मुख्य कच्चा रास्ता कीचड़ और पानी से भरने की वजह से बंद हो गया है। जिससे यहां स्कूल वैन आनी बंद हो गई है। यहां की गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाने में भी संकट हो सकता है। गांव के जय सिंह धांसू ने कीचड़ भरे रास्ते की वीडियो बनाकर भी अधिकारियों को भेजा है।

उन्होंने सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने वोट न देने की रंजिश में इन ढाणियों का रास्ता पक्का नहीं करवाया। वहीं सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत का कहना है कि उन्होंने पहले ही 30 से 35 रास्तों के एस्टीमेट बनाकर संबंधित विभाग को भेज दिए हैं। सभी रास्तों को बनवाया जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 19 और 20 जुलाई काे प्रदेश में मानसून एक्टिव नहीं रहेगा। इससे कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है। इसके बाद 20 से 22 जुलाई तक 3 दिन लगातार हैवी बारिश का अलर्ट है।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून सीजन में अब तक औसतन 185 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 39% ज्यादा है। वहीं मानसून सीजन में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

मौसम के 2 PHOTO…….

रोहतक में तेज बारिश हो रही है। इस दौरान टू-व्हीलर वालों को भीगकर जाना पड़ा।

रोहतक में तेज बारिश हो रही है। इस दौरान टू-व्हीलर वालों को भीगकर जाना पड़ा।

चरखी दादरी के बस स्टैंड पर लोग बारिश के बीच ही आते-जाते नजर आए।

चरखी दादरी के बस स्टैंड पर लोग बारिश के बीच ही आते-जाते नजर आए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर