सोशल मीडिया के ‘शूरवीरों’ की दिल्ली में जमीनी जंग, समर्थकों के साथ आए एक इंफ्लुएंसर ने दूसरे को पीटा


Loading

नई दिल्ली: दिल्ली में सोशल मीडिया के दो ‘शूरवीरों’ के बीच जमीनी जंग देखने को मिली है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने सड़क पर मारापीटी की है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक घटना पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में की है। यहां सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो इंफ्लुएंसर आपस में भिड़ गए, जिसमें एक ने दूसरे की पिटाई कर दी है।
वारदात का एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना में पीड़ित की पहचान दीपक शर्मा के रूप में हुई है। वीडियो में दीपक सड़क पर खड़ा नजर आ रहा है, जिसे कई लोग मिलकर पीट रहे हैं।

सोशल मीडिया पर असहमति को लेकर हुई मारपीट

दिल्ली पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर के मुताबिक घटना उस समय हुई जब दीपक शर्मा और उनके प्रतिद्वंद्वी प्रदीप ढाका तिलक नगर के मॉल रोड पर एक मीट में शामिल होने आए थे। इस दौरान सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दोनों के बीच असहमति के कारण झड़प हो गई, प्रदीप ढाका अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। मारपीट के बाद पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

इंस्टाग्राम पर दीपक के 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

पुलिस के मुताबिक हमलावरों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है। दीपक शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो जारी कर बताया है कि वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तिलक नगर आए थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें बाहर बुलाया और उनकी पिटाई कर दी। बता दें कि दीपक शर्मा के 1,42,000 फॉलोअर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर