![]()
उज्जैन के बड़नगर में पत्नी के घूंघट न करने से नाराज पति ने 3 साल के बेटे को सड़क पर बेरहमी से पटक दिया। सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोट आने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
बच्चे तनवीर की मां मुस्कान ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति आजाद शाह के साथ बड़नगर के बाजार आई थी। खरीदारी करने के बाद वे बाइक से अपने गांव उमरिया लौट रहे थे। बारिश होने लगी तो आजाद ने तनवीर को अपनी गोद में ले लिया।
चामला नदी के ब्रिज के पास आजाद ने बाइक रोकी और गांव के लोग आसपास होने का कहकर मुस्कान से घूंघट करने को कहा। मुस्कान ने इसमें आनाकानी की तो आजाद ने कहा- मैं बच्चे को फेंक दूंगा। फिर भी घूंघट करने में देरी हुईतो आजाद ने गुस्से में आकर मासूम तनवीर को सड़क पर पट

ढाबा संचालक ने आरोपी को दबोचा बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने कहा- मुस्कान ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर लिखवाई है। उसने बताया कि आजाद ने बच्चे को सड़क पर फेंक दिया था। बच्चे को काफी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद ढाबा संचालक पीयूष मोरवाल ने आजाद को पकड़ लिया।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए बड़नगर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय उज्जैन रेफर किया गया। जहां से उसे परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। पाटीदार ने कहा-
आरोपी आजाद शाह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 296 एवं अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
पत्नी को सरेराह जिंदा जलाने की कोशिश

ग्वालियर में एक युवक ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पास में ही तैनात ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने तत्काल आग बुझाई। इस दौरान उसके दोनों हाथ झुलस गए। इधर, पकड़े जाने पर आरोपी पति ने खुद पर भी पेट्रोल उड़ेल लिया।
ये घटना बुधवार दोपहर में अलकापुरी तिराहा की है। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला करीब 30 प्रतिशत झुलस गई है। डॉक्टर्स का कहना है कि महिला की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच तलाक का विवाद चल रहा है।

महिला को बचाने में जवान भी झुलसा महिला को उसके पति ने पेट्रोल डालकर आग लगाई तो पास ही तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान बृजेंद्र कुमार ने तत्काल दौड़कर महिला को बचाया और आग बुझाई। इस दौरान उसके दोनों हाथ जो लग गए हैं पुलिस अफसर ने जवान की बहादुरी और समझदारी से की तारीफ की है।

पति की शिकायत करने महिला पहुंची थी कुछ दिन पहले यही महिला अपने पति पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगाकर एसपी ऑफिस पहुंची थी। उस समय भी महिला ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस अफसर जांच कर कार्रवाई की थी।
एएसपी गजेंद्र सिंह वर्धमान ने बताया कि एक जवान ने महिला को सुरक्षित बचाकर अस्पताल पहुंचाया है।