![]()

अमृतसर जिला ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस द्वारा एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए है। वहीं पुलिस ने युवक से मिली बाइक को भी जब्त किया है। पकड़े गए युवक से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है, उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड
जानकारी के अनुसार मेहता थाना पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर पुल सुआ दयालगढ़ से सतिंदर पाल सिंह को गिरफ्तार किया है। सतिंदर पाल खेवराजपुटा का रहने वाला है। आरोपी के पास से एक पिस्तौल, मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस और एक बरामद बरामद की गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनिंदर सिंह आईपीएस और डीएसपी जंडियाला रविंदर सिंह के नेतृत्व में की गई।

आरोपी से पूछताछ जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मेहता में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 67 दर्ज कर दिया है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों का पता लगाएगी। जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






