राजस्थान की बेटी ने मलेशिया में जीता खिताब:14 देशों को हराकर हासिल की सफलता, कोमल अब फिल्म इंडस्ट्री में बनाना चाहती हैं करियर

Loading

मलेशिया में जीता मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर अवॉर्ड-2025

मलेशिया में जीता मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर अवॉर्ड-2025

कोमल वैष्णव जालोर जिले की भाद्राजून तहसील के गुड़ा राम गांव की रहने वाली हैं। अब मुंबई में रहती हैं। मुंबई के भवन्स हजारीमल कॉलेज में कॉमर्स सब्जेक्ट से सेकेंड ईयर की स्टूडेंट हैं।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

फिल्म इंडस्ट्री में बनाना चाहती हैं करियर कोमल ने बताया- इस प्रतियोगिता के लिए करीब एक महीने से तैयारी कर रही थीं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 10 जून को मलेशिया गई थीं। मलेशिया में 14 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर अवॉर्ड-2025 का खिताब जीता है। इस प्रतियोगिता में इंडोनेशिया, फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई, बोत्सवाना, नेपाल, भारत, आइसलैंड समेत 15 देश के लोग शामिल हुए थे। कोमल ने कहा- अब वह फिल्म इंडस्ट्रीज में जाना चाहती हैं। इसको लेकर मुम्बई में अलग से कोर्स कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने अभी एक गीत भी बनाया है, जो जुलाई में रिलीज होगा।

जालोर की बेटी कोमल वैष्णव (18) ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर अवार्ड-2025 जीत लिया है। यह अवार्ड जीतने वाली कोमल पहली भारतीय हैं। कोमल ने 14 देशों की प्रतिभागियों को पछाड़ कर यह सम्मान अपने नाम किया। कॉम्पिटिशन मलेशिया के कोटा किना बालु में 11 से 15 जून तक हुआ था। इसमें 15 देशों की 23 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

अवार्ड जीतकर मलेशिया से 16 जून को भारत लौटने पर कोमल वैष्णव का मुंबई एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। कोमल 21 जून को मुंबई से जालोर आईं, जहां पर आहोर विधायक छगन सिंह और परिवार के लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया। गांव के लोग कोमल को बधाई देने पहुंचे

मलेशिया में मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर अवॉर्ड जीतने के बाद कोमल।

मलेशिया में मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर अवॉर्ड जीतने के बाद कोमल।

पिता मुंबई में गोल्ड व्यापारी कोमल के पिता अमृतलाल वैष्णव मुंबई के मुंबादेवी मार्केट में गोल्ड का व्यापार करते हैं। इस काम में उनका बड़ा बेटा भी सहयोग करता है। कोमल का छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। कोमल की मां गृहिणी हैं। कोमल के गांव गुड़ा राम में दादा लक्ष्मण, दादी जोगी देवी, बड़े पिता राधे श्याम का पूरा परिवार और अन्य रिश्तेदार रहते हैं। वीडियो सपोर्ट: जंगशेर मोहम्मद (भाद्राजून)।

भारत लौटने पर मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत।

   भारत लौटने पर मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत।
जालोर में अपने गांव आने पर आहोर विधायक व ग्रामीणों ने किया स्वागत।
जालोर में अपने गांव आने पर आहोर विधायक व ग्रामीणों ने किया स्वागत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर