सीएम ने कहा- कांग्रेसी खुले मंच पर आ जाएं:उनके पांच साल के काम से हमारा डेढ़ साल का काम ऊपर न जाए तो बताना

Loading

सीएम भजनलाल शर्मा ने आज कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा- मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे खुले मंच पर आ जाएं। उनके 5 साल के हिसाब से हमारे डेढ़ साल का हिसाब ऊपर न चला जाए तो आप बता दीजिएगा। सीएम आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने कहा- कांग्रेसी कहते हैं कि मुख्यमंत्री रुकते नहीं हैं। अरे भाई सोने के लिए और होटल में रुकने के लिए तो आप ही बहुत थे। राजस्थान की जनता का दर्द समझिए। राजस्थान के उस युवा का दर्द समझिए। राजस्थान की उस प्यासी धरती का दर्द समझिए।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

युवा, किसान, मजदूर के लिए आज काम करने की आवश्यकता

उन्होंने कहा- राजस्थान देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। मैं कहना चाहता हूं उनसे कि राजस्थान में आज भी बहुत बड़ी आवश्यकता है। राजस्थान के युवा, किसान, मजदूर के लिए आज काम करने की आवश्यकता है। घर में बैठने की आवश्यकता नहीं है।

सीएम बोले- बिजली उत्पादन के आंकड़े मंगवा लीजिए

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- आपने 5 साल में कितनी बिजली उत्पादन की थी। हमने डेढ़ साल में कितनी बिजली उत्पादन की है। कितने कनेक्शन दिए हैं। एक बार आंकड़े तो मंगवा लीजिए। आप ट्वीट करते हैं जनता को क्या बताना चाहते हैं। मैं आपसे स्पष्ट कहना चाहता हूं की जनता को बरगलाने का काम नहीं करें।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा देकर गरीबों को लूटा

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा देकर गरीब को लूटने का काम किया। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने बजट में कहा था कि हम 5 हजार गांव को बीपीएल मुक्ति करेंगे। हमने उसके लिए 300 करोड़ रुपए भी दिए और मैं आपको बताना चाहता हूं। आने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़े में 5 हजार गांवों को बीपीएल मुक्ति कर देंगे। जो हमारी योजना है उनका लाभ उनको मिले। लाभ लेते हुए वह आत्मनिर्भर बने। हमें हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाना है।

सीएम आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यकर्ताओं को दी नसीहत

सीएम ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि आप जन-जन से जुड़े। मैं कई लोगों को देखता हूं जब हम उनको कहीं दूर प्रभारी के रूप में अथवा अन्य दायित्व देते हैं। तो वे अध्यक्ष के पास या महामंत्री जी के पास जाकर कहते है कि हमें नजदीक लगा दीजिए। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि नजदीक मत करिए। आपकी कल्पना यह होनी चाहिए कि हम ज्यादा से ज्यादा राजस्थान में कैसे जाएं। ज्यादा से ज्यादा राजस्थान में जाकर के लोगों का कैसे भला करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर