![]()

लेखराज कौशल
हापुड़/ऑल इंडिया हिन्दुस्तान काँग्रेस पार्टी उतर के तत्वावधान में प्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष पं० गोपाल शर्मा एवं जिलाध्यक्ष हापुड़ अजय शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया! TSS इंटर कॉलेज के बच्चों लक्ष्य शर्मा वंशिका शर्मा शिवम ने राष्ट्रीय गान गाया !प्रदेशाध्यक्ष पं० गोपाल शर्मा ने प्रदेश कार्यालय से देशवासियों को संबोधित करते कहा कि भारत के राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को ह्रदय से शुभकामनाएं दी! ब्रिटिश शासनकाल में 1857 के क्रांतिकारी आंदोलन के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हू ! भारत का कोई भी व्यक्ति देश के अमर शहीदों के बलिदान को नहीं भूला सकता!जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी! स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कार्यालय परिसर में पुलिस सुरक्षा बल उपस्थित रहा! कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया ! इस शुभ अवसर पर स्कूल कॉलेज के बच्चों एवं पत्रकार बंधुओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया!मूलचंद शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य चौo रविकिरण धर्म वीर कश्यप नितिन निर्वाण महंत एन के त्रिपाठी महेश कनछेद शर्मा आशु सुनील शर्मा कविता रश्मि सरिता अनीता आदि रहे !






