राशि भोली के 31 लीटर गंगाजल पैदल लाने पर किया स्वागत।


Loading

लेखराज कौशल

हापुड़ / बता दें की श्रावण मास में भगवान शिव के भक्त कावड़ लाते है और कावड़िया हरिद्वार से बड़ी श्रद्धा से कावड़ और कुछ भक्त जल लेकर आते है।

कुछ भक्त खड़ी कावड़, बैठी कावड़, कुछ भक्त जल लेकर नियत स्थान पर आते है, भक्त पैदल, नंगे पैर, परिक्रमा आदि प्रकार से कावड़ और जल लाकर अपनी अपनी भक्ति सिद्ध करते हैं। भक्त बताते हैं की जिस भक्त की मनोकामना पूर्ण हो जाती है तो कुछ भक्त कावड़ लाते हैं कुछ भक्त जल लाते है. कुछ परिक्रमा लगाते है। हापुड़ में जल मंगलवार को चढ़ाया जाना है इसलिए जितने भी भक्त गए हुए है सभी भक्त मंदिर के नजदीक लगे शिविरों में आराम करते है।

आज भोले शिवशंकर की भक्त हापुड़ के मोहल्ला रंजीतनगर निवासी राशि पुत्री नरेश 31 लीटर गंगाजल लेकर पैदल पूरे 10 दिन में हापुड़ पहुंची है जिसके मात्र 16 साल की उम्र में भोली राशि के जल लाने से पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल है और इसी खुशी को जाहिर करते हुए राशि के माता पूनम देवी व पिता नरेश कुमार व मोहल्ले वाशियों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।

निशा भी घर और बाहर से मिले इस प्यार को देखकर अपनापन महसूस किया और बताया की hum🥰तीन बहने है और मेरे पिता और माता ने कभी लड़की की तरह नहीं समझा मुझे पुत्र और पुत्री दोनों का प्यार एक साथ दिया है कभी भी किसी भी छेत्र में कभी रोक टोक जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा चाहे कोई खेलकूद हो पढ़ाई लिखाई हो सभी में मुझे पूरी आजादी दी है तो में भी अपने माता पिता की सेवा करती हूं करती रहूंगी। में समाज से भी हाथ जोड़कर यही प्रार्थना करती हूं की लड़की लड़के में भेदभाव ना करें बराबरी का दर्ज़ा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर