सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को जिलाधिकारी ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना


Loading

सहरसा: बिहार सड़क सुरक्षा परिषद पटना के पत्र के आलोक में सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम कराया जा रहा है ।
सड़क सुरक्षा अभियान सिख से सुरक्षा टेक्नोलॉजी से परिवर्तन । इसी थीम को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन का जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर सभी प्रखंड एवं पंचायत में लोगों को जागरूक करने हेतु रवाना किया गया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी जिला वासियों से हेलमेट पहन कर वाहन चलाने सीट बेल्ट लगाने परिवहन संबंधित नियमों का पालन करने सड़क सुरक्षा में घायल सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को सहायता प्रदान करने हेतु अनुरोध किया गया।
साथ ही लोगों से अपील किया गया कि अगर कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में किसी की मदद करता है तो थाना और न्यायालय द्वारा उन्हें बार-बार नहीं बुलाया जाएगा साथ ही उन्हें सरकार द्वारा ₹25000 से पुरस्कृत भी किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री निशांत उप विकास आयुक्त श्री संजय निराला जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत बरनवाल एवं परिवहन विभाग के अपर जिला परिवहन पदाधिकारी मोटरयान निरीक्षक तथा अन्य सभी कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर