आशुतोष शर्मा के द्वारा ब्रजघाट में शिव मंदिर की स्थापना और 51 ब्राह्मणों का किया गया सम्मान।


Loading

लेखराज कौशल/

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर

आशुतोष शर्मा के द्वारा ब्रजघाट में शिव मंदिर की स्थापना और 51 ब्राह्मणों का किया गया सम्मान।

 

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के ब्रजघाट में आशुतोष शर्मा के माध्यम से शिव परिवार के लिए लोहा मंदिर का निर्माण गंगा जी के घाट पर किया गया और घाटों पर पूजा करने वाले सभी ब्राह्मणों का सम्मान किया गया साथ ही आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में ब्रजघाट पर एक भंडारे का आयोजन भी किया गया ।

बता दें कि हापुड़ जनपद के ऐतिहासिक स्थल बृजघाट पर आशुतोष शर्मा किसी न किसी कार्यक्रम के माध्यम से लगातार वहां के लोगों से जुड़े रहते हैं और उनकी मदद करते हैं । शिव मंदिर स्थापना के साथ-साथ 51 ब्राह्मण और 31 सफाई कर्मचारी महिलाओं का कपड़े देकर सम्मान आशुतोष शर्मा के माध्यम से किया गया

आशुतोष शर्मा ने बताया हमारी टीम का लक्ष्य है ब्रजघाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं । उनके लिए समुचित व्यवस्था हरिद्वार के तर्ज पर की जाए और उसके लिए आवश्यक कार्य कराया जाए। आने वाले समय में हापुड़ प्रशासन को पत्र लिखकर ब्रजघाट में होने वाले कार्यों की सूची सौंपी जाएगी । और वहां के लोगों को सुविधा मिले श्रद्धालुओं का अनुभव अच्छा हो इसके लिए लगातार कार्य किया जाएगा।

23 जनवरी को होने वाली गढ़ गंगा विश्वविद्यालय संकल्प यात्रा के लिए भी सभी का समर्थन मांगा गया । और सैकड़ो लोगों ने 23 जनवरी को गढ़ गंगा विश्वविद्यालय संकल्प यात्रा में शामिल होने का वादा किया।

कार्यक्रम में शौर्य शक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष सरवन शर्मा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा पंडित विजेंद्र शर्मा सतपाल यादव गढ़मुक्तेश्वर अध्यक्ष तरुण कश्यप हापुड़ जिला प्रभारी अंकित कौशिक आरव कौशिक अर्जुन पंडित सहित 250 से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल

रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर