डिनर के बाद बटुए का खेल: दोस्त ने पेमेंट कौन करेगा पता करने के लिए लगाई मजेदार ट्रिक


Loading

दोस्तों के साथ डिनर के दौरान जब बिल का भुगतान करने की बारी आती है, तो अक्सर सभी एक-दूसरे को देखने लगते हैं। इंटरनेट पर वायरल हुए एक वीडियो में किसी ने बिल किसने भुगतान करना है, यह पता लगाने के लिए एक मजेदार और स्मार्ट ट्रिक अपनाई, जिसे देखकर लोग अब इसे अपने डिनर में इस्तेमाल करने का विचार कर रहे हैं।

Friend Dinner Payment Trick

दोस्तों के साथ बाहर डिनर पर जाते समय अक्सर बिल का भुगतान तय करना एक पेचिदा स्थिति बन जाता है। कई बार सभी दोस्तों में यह पैटर्न चलता है कि “पार्टी तू देगा” और कोई भी सामने नहीं आता कि बिल कौन भरे। ऐसे में इंटरनेट पर वायरल हुए एक वीडियो में एक मजेदार और स्मार्ट ट्रिक दिखाई गई है, जिसे देखकर लोग इसे अपने डिनर में आज़माने का विचार कर रहे हैं।

इस ट्रिक के अनुसार, दोस्त पहले रेस्टोरेंट में बैठकर अपना खाना आराम से खाते हैं। खाने के बाद जब बिल का समय आता है, तो सभी अपने फोन टेबल पर रख देते हैं। इसके बाद वेटर को बुलाया जाता है, जो अंजाने में किसी का भी फोन उठा सकता है। जो भी व्यक्ति अपना फोन उठाएगा, उसे बिल का भुगतान करना पड़ेगा। इस तरह की आसान और मजेदार ट्रिक से न सिर्फ पेमेंट का निर्णय सहज हो जाता है, बल्कि सभी दोस्त इसे खेल की तरह एन्जॉय भी कर सकते हैं।

यह ट्रिक खासतौर पर उन समूहों के लिए उपयोगी है, जहां पेमेंट तय करना हमेशा विवाद का कारण बनता है। साथ ही, यह सोशल मीडिया पर इसलिए भी वायरल हो रही है क्योंकि यह न केवल मजेदार है, बल्कि इसे अपनाने में कोई अतिरिक्त प्रयास या तैयारी भी नहीं लगती। इस वीडियो को देखकर लोग अब अपने दोस्तों के साथ डिनर में बिल तय करने के लिए इसी तरीका अपनाने की सोच रहे हैं।

यही तो रूल है…

यही तो रूल है…

खाने की टेबल पर फोन रखकर शख्स वीडियो बनाते हुए कहता है कि ‘टेबल पर फोन रखे हुए है इतने सारे, हमने इतना सारा खाना खा लिया (खाने की टेबल दिखाते हुए), अब वेटर आएगा, जिसका फोन सेलेक्ट किया वो बिल पे करेगा।’ इसके बाद लड़के वेटर को बुलाते है और उसे फोन चूज करने के लिए कहते हैं।

वेटर ने सेलेक्ट किया मोबाइल…

वेटर ने सेलेक्ट किया मोबाइल…

जब वेटर आता है, तो बंदे उसे कहते है कि ‘आप ये मत देखना कि महंगा कौन-सा है? जिसका सबसे टुच्चा-मुच्चा फोन है, वो सबसे अमीर है, देख लो आपका जो भी मन हो।’ इस दौरान वेटर एक फोन पिक कर लेता है और जिसका फोन चुना गया होता है। वह हंसते हुए पेमेंट करने आगे बढ़ आता है और इसी के साथ 52 सेकंड की यह फुटेज खत्म हो जाती है।

कौन बिल भरेगा?

​​Instagram पर @rathoad_engineer नाम के यूजर ने यह Reel पोस्ट करते हुए लिखा- बिल कौन भरेगा, हर बॉयज ग्रुप की कहानी। 52 सेकंड की इस रील को इंस्टाग्राम पर अब तक 28 लाख व्यूज और 1 लाख 60 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि पोस्ट पर 1400 से ज्यादा कमेंट भी आए है।

बढ़िया आइडिया है…

बढ़िया आइडिया है…

यूजर्स इस वीडियो में आइडिया की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह भी अब इस ट्रिक को आगे इस्तेमाल करेंगे। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- भाई दोस्ती हो तो ऐसी होनी चाहिए। दूसरे यूजर ने कहा कि पेमेंट करने वाले भाई बाहर से हंस रहे है, लेकिन अंदर से दुखी होंगे। तीसरे यूजर ने लिखा कि कितने का चूना लगा है, साफ-साफ बताओ। चौथे यूजर ने कहा कि अरे, iPhone वाले अमीर ही होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर