अफगानिस्‍तान किसी का गुलाम नहीं… भारत का मिला साथ तो जोश में आई तालिबान सरकार, पाकिस्‍तान को खुली चेतावनी


Loading

तालिबान के हेल्‍थ म‍िन‍िस्‍टर नूर जलाल ने भारत के साथ मेडिसिन डील के बाद पाकिस्‍तान को कड़ी चेतावनी दी है। अफगान मंत्री ने कहा कि उनका देश किसी का गुलाम नहीं है।

taliban pakistan army
तालिबान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने पाकिस्‍तान को दी चेतावनी
काबुल: पाकिस्‍तान के साथ व्‍यापार बंद होने के बाद अब अफगानिस्‍तान को दवाइयों की भारी किल्‍लत का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्‍तान दवाएं देने के नाम पर तालिबानी सरकार को ब्‍लैकमेल करने में लगी है। इस बीच अफगानिस्‍तान सरकार ने भारत के साथ दवा खरीदने के लिए बड़ी डील की है। भारत दुनिया की दवा फैक्‍ट्री है और सस्‍ते दर पर मुहैया कराने में माहिर है। भारत का साथ मिलते ही तालिबानी सरकार जोश में आ गई है। तालिबान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री नूर जलाल ने कहा है कि अफगानिस्‍तान किसी का गुलाम नहीं है और हम विदेशी आदेशों को खारिज करते हैं। उन्‍होंने भारत का नाम लिए बिना कहा कि उनका देश अंतरराष्‍ट्रीय पार्टनर के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहा है और जल्‍द ही देश में दवाओं का संकट दूर हो जाएगा।

नूर जलाल ने कुनार प्रांत में 200 बेड के अस्‍पताल काम शुरू कराने के बाद कहा, ‘हमारे पड़ोसी हमसे नाराज हैं क्‍योंकि वे कहते हैं कि मैं तुम्‍हारे साथ था, तुमने मुझे क्‍यों छोड़ दिया ? तुम जो कुछ भी करो , मुझसे पहले पूछ लो, मेरी तरफ मुड़ो। हमारे अफगान आजाद हैं, जिन अफगानों ने बड़ी कुर्बानी दी है, वे इस दासता को स्‍वीकार नहीं करेंगे। हमें अपना सिस्‍टम चलाने दो। आपको हमारे दुनिया के साथ रिश्‍ते को बताया जाएगा। हमारे दुनिया के साथ हेल्‍थ, उपकरण, क्षमता और दवाओं को लेकर रिश्‍ते हैं।’

तालिबान के डेप्‍युटी पीएम ने पाकिस्‍तान को ललकारा

इससे पहले अपने एक अन्‍य बयान में जलाली ने कहा था कि अफगानिस्‍तान ने अब 200 दवा कंपनियां बना ली हैं। हम अन्‍य लोगों को भी दवा बनाने के लिए प्रोत्‍साहित कर रहे हैं। हमारे पास अपना प्रोडक्‍शन होगा। हालांकि यह पर्याप्‍त नहीं होगा। हमारी पहली कोशिश अपने उत्‍पादन को बढ़ाने की है। इससे पहले अफगानिस्‍तान पाकिस्‍तान से काफी बड़े पैमाने पर दवाएं खरीदता था। अब पाकिस्‍तान के लगातार हवाई हमले के बाद दोनों देशों के रिश्‍ते रसातल में पहुंच चुके हैं। पाकिस्‍तान के व्‍यापारी चाहते हैं कि दवाओं का निर्यात करने दिया जाए लेकिन असीम मुनीर तालिबान को ब्‍लैकमेल करने के लिए इसका इस्‍तेमाल कर रहे हैं।

इस बीच अफगानिस्‍तान के उप प्रधानमंत्री मुल्‍ला गनी बरादर ने भी पाकिस्‍तान को चेतावनी दी है। मुल्‍ला बरादर ने कमांडो सैनिकों के ग्रेजुएशन समारोह में कहा कि हम किसी भी देश को अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्‍लंघन नहीं करने देंगे। उन्‍होंने बिना किसी देश का नाम लिए कहा, ‘मैं दुश्‍मनों से कहना चाहता हूं कि वे हमारी जमीन और संप्रभुता की ओर बुरी नजर से नहीं देखें। साथ ही अफगानों के धैर्य की परीक्षा और न लें।’ उन्‍होंने कहा कि तालिबानी सरकार सभी देशों के साथ आपसी रिश्‍ते रखना चाहती है लेकिन किसी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। बता दें कि पाकिस्‍तान ने हाल ही में एक और हवाई हमला किया था जिसमें 9 बच्‍चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई थी। इससे दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर