दिवाली पर मीठे के बाद ट्राय करें ये खास पोहे वाली नमकीन!


Loading

दिवाली पर मिठाइयों के साथ हल्के और टेस्टी स्नैक्स का मज़ा बढ़ जाता है। ऐसे में पोहे से तैयार यह खट्टी-मीठी नमकीन एक परफेक्ट विकल्प है। यह लाइट और क्रिस्पी स्नैक है, जिसे खाते ही मन खुश हो जाता है और खाने का मन बार-बार करता है।

Chivda Namkeen Recipe

दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है और इस दौरान घरों में मिठाइयों के साथ-साथ लाजवाब स्नैक्स की भी भरमार होती है। ऐसे में पोहे का चिवड़ा एक परफेक्ट विकल्प बनता है। यह चटपटी और खट्टी-मीठी नमकीन मसालों, ड्राय फ्रूट्स, मखाना, सेव, नमक और हल्की मिठास के साथ बनाई जाती है। आज हम आपको महाराष्ट्रीयन स्टाइल में इस चिवड़े को बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसमें काजू, मूंगफली, सूखा नारियल और किशमिश भी शामिल हैं। अगर आप तीखा स्वाद पसंद करते हैं, तो इसमें हल्की हरी मिर्च भी डाल सकते हैं। यह स्नैक इतनी स्वादिष्ट होती है कि एक बार खाना शुरू करने के बाद रुकना मुश्किल हो जाता है।

नमकीन की सामग्री

  • 2 कप पतला पोहा
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1/4 कप मूंगफली
  • 1/4 कप काजू
  • 1/4 कप भुनी हुई चना दाल
  • 10-15 करी पत्ता
  • 1 हरी मिर्च, कटी हुई, वैकल्पिक
  • 1/2 चम्मच तिल के बीज
  • 1 चम्मच पिसी हुई चीनी
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार

पोहे वाली नमकीन बनाने की विधि

  1. सबसे पहले एक भारी तली वाली कढ़ाई या पैन लें और उसमें 2 कप पोहा डालें।
  2. इसे धीमी आंच पर गर्म करें और पोहा को कुरकुरा होने तक भून लें। जब पोहा भुन जाए तब इसे अगल प्‍लेट में निकाल कर रख लें।
  3. उसी कढ़ाई को पोछ कर उसमें 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें।
  4. 1/4 कप मूंगफली डालें और एक मिनट तक भूनें।
  5. 1/4 कप काजू डालकर 30 सेकेंड तक भून लीजिए।
  6. अब 1 कटी हुई हरी मिर्च, 1/4 कप भुनी हुई चना दाल, 10-15 करी पत्ते, 1/2 चम्मच तिल और एक चुटकी हींग डालें।
  7. सभी मेवों को हल्का सुनहरा होने तक तलें।
  8. 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच पिसी चीनी और स्वादानुसार नमक डालें। अच्छी तरह से मलाएं।
  9. भुना हुआ पोहा डालें और मिश्रण को कलछी से धीरे-धीरे हिलाते हुए अच्छी तरह मिला लें।
  10. चिवड़ा को चखें और मसाले (चीनी और नमक) अपने स्वाद के अनुसार बढ़ाएं या घटाएं।
  11. आपकी पोहे वाली नमकीन सर्व करने के लिए तैयार है।
  12. एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करने से पहले इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें। यह 2-3 सप्ताह तक अच्छा रहता है।

घर पर बनाई गई यह नमकीन सभी को खूब पसंद आने वाली है। यह खाने में लाइट होती है, जिससे बच्‍चे भी खा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर