![]()
भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) ने 10वीं पास और ITI उम्मीदवारों के लिए नई भर्तियाँ शुरू की हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, और इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म हार्ड कॉपी के रूप में भेजना होगा। यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो बिना कठिन चयन प्रक्रिया के सरकारी सेक्टर में नौकरी तलाश रहे हैं।

BDL ने 2025 के लिए फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिस्ट, वेल्डर सहित कई ट्रेड्स में अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। रक्षा मंत्रालय के अधीन मिनीरत्न कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड में करियर शुरू करने का यह बेहतरीन मौका है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 8 दिसंबर से शुरू होंगे। अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को न केवल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिलेगी, बल्कि हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो सरकारी सेक्टर में अनुभव लेकर अपने भविष्य को मजबूत बनाना चाहते हैं
BDL Apprentice Bharti 2025: जरूरी डिटेल्स
| भर्ती निकाय | भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) |
| पद का नाम | अप्रेंटिस |
| पदों की संख्या | 156 |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 8 दिसंबर 2025 |
| आवेदन करने की आखिरी तारीख | 12 दिसंबर 2025 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bdl-india.in |
| योग्यता | 10th पास और आईटीआई |
| आयुसीमा | 14 -30 वर्ष तक |
| स्टाइपेंड | नियमानुसार |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट बेस पर चयन होगा। किसी तरह की परीक्षा नहीं ली जाएगी। |
| भर्ती का नोटिफिकेशन | BDL Apprentice Recruitment 2025 Notification PDF |
| रजिस्ट्रेशन कहां करें? | www.apprenticeshipindia.gov.in |
बीडीएल अप्रेंटिस के लिए योग्यता क्या चाहिए?
अप्रेंटिस ट्रेनिंग का फॉर्म अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/एसएससी परीक्षा उत्तीर्ण की हो। साथ में संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी हासिल किया हो। शैक्षिक योग्यता के अलावा उम्मीदवार ने कम से कम 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और 8 दिसंबर 2025 को अधिकतम 30 साल का न हुआ हो। ऊपरी उम्र में एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी अभ्यर्थियों को 3 साल की छूट मिलेगी। वहीं जनरल-पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल और ओबीसी पीडब्ल्यूबीडी को 13 साल की छूट मिलेगी।
| ट्रेड वाइज | वैकेंसी |
| फिटर | 70 |
| इलेक्ट्रीशियन | 10 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक | 30 |
| मैकेनिस्ट | 15 |
| मैकेनिस्ट ग्राइंडर | 02 |
| मैकेनिस्ट डीजल | 05 |
| मैकेनिक R&AC | 05 |
| टर्नर | 15 |
| वेल्डर | 04 |
| कुल | 156 |
आवेदन कैसे करें?
- फॉर्म अप्लाई करने के लिए अप्रेंटिसशिप इंडिया के पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर जाना होगा।
- यहां Establishment Search में भारत डायनामिक्स लिमिटेड, कंचनजंगा, हैदराबाद अप्रेंटिस ऑपर्च्यूनिटी (Reg.No- E05203600393) पर क्लिक करें।
- अब अपना धार कार्ड नंबर, नाम, जन्मतिथि जैसी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कम्पीट करें।
- अपने 10वीं कक्षा में आए अंकों की जानकारी भरें।
- सभी सेक्शन में जानकारी भरने के बाद अपना लेटेस्ट फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें।
- फॉर्म को फाइनल सब्मिट करने के बाद प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।






