दिव्या खोसला का बड़ा खुलासा: मुकेश भट्ट की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल, फिल्म इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप


Loading

मुकेश भट्ट द्वारा हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में दिव्या खोसला पर ‘सावी’ और ‘जिगरा’ को लेकर जानबूझकर विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया गया था। इसके जवाब में दिव्या ने उनकी कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग साझा करते हुए दावा किया कि वह सच सामने ला रही हैं। दिव्या ने इसे बॉलीवुड के भीतर मौजूद समस्याओं का उदाहरण बताते हुए इंडस्ट्री पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

divya khosla shares mukesh bhatt recording

मुकेश भट्ट द्वारा हाल ही दिए गए इंटरव्यू में दिव्या खोसला पर ‘सावी’ और आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ को लेकर पब्लिसिटी स्टंट करने का आरोप लगाया गया था। इस बयान से नाराज़ दिव्या ने सोशल मीडिया पर मुकेश भट्ट के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग लीक कर दी, जिसके बाद मामला गरमा गया। ‘सावी’ को मुकेश भट्ट और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया था, जबकि ‘जिगरा’ कुछ महीनों बाद रिलीज हुई थी। दिव्या पहले ही ‘जिगरा’ के मेकर्स पर फिल्म कॉपी करने और बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में हेरफेर का आरोप लगा चुकी हैं। ऑडियो सामने आने के बाद यह विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है।

मुकेश भट्ट के आरोप के बाद दिव्या खोसला ने लीक की रिकॉर्डिंग

इसके बाद अब दिव्या खोसला ने रिएक्ट किया है और मुकेश भट्ट से फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर लीक कर दी है। इसमें दोनों के बीच हुई बातचीत साफ सुनी जा सकती है। पर इसमें मुकेश भट्ट अपनी बात से पलट गए और दिव्या से कहा कि इंटरव्यू में न तो उनसे ऐसा कोई सवाल पूछा गया और ना ही उन्होंने इस विवाद पर कभी रिएक्ट किया है।

रिकॉर्डिंग में दिव्या खोसला की आवाज आती है। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, पढ़िए:
दिव्या: सर, इंटरनेट पर जो आया है, क्या आपने मेरे खिलाफ कुछ कहा है कि मैंने कोई फ्रॉड किया है। आपने ‘सावी’ और आलिया की ‘जिगरा’ के विवाद पर कुछ कहा है क्या कि मैंने पब्लिसिटी स्टंट किया है?

मुकेश: ना मेरेको किसी ने पूछा, ना मैंने किसी को बोला। यह फिर से उन लोगों ने किया है, जिनका इसमें स्वार्थ है।

दिव्या: और सर, यह मेरे जन्मदिन पर हुआ है। सर, यह सामने आ रहा है और मैं हैरान हूं क्योंकि लोग मुझे मैसेज भेज रहे हैं।

मुकेश: बेटा, अब तुम समझ सकती हो कि ये सब प्लान किया हुआ है। ये तुम्हारे जन्मदिन पर हुआ है, इसका मतलब है कि कोई तुम्हें नुकसान पहुंचाना चाहता है। सबसे पहले तो मुझे पता ही नहीं था कि आज तुम्हारा जन्मदिन है। और मैं ऐसी घटिया हरकत… अब तक तुम मुझे पहचान गई हो बेटा।

दिव्या: सर, बिल्कुल, मेरे मन में आपके लिए बहुत प्यार और सम्मान है। मैंने आपको बार-बार बताया है कि आपने ‘सावी’ के शूट के अनुभव को कितना शानदार बना दिया है। और मैं सोच भी नहीं सकती, लेकिन एनडीटीवी, बॉलीवुड हंगामा, हिंदुस्तान टाइम्स, इन सभी साइट्स ने ये आर्टिकल चलाया है कि मुकेश भट्ट ने बोला है।

मुकेश: ये दूसरे कैंप की चाल है।

दिव्या: जी जी…मतलब वो मेरे पीछे इतने पड़े हैं कि एक साल बाद भी मेरे जन्मदिन पर खास तौर पर प्लानिंग कर रहे हैं, और ये सब वो मेरे जन्मदिन पर कर रहे हैं।

मुकेश: देखो ना, टाइमिंग करके किया ना। लेकिन इस बेवकूफी भरी बात पर रिएक्ट मत करो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जो मायने रखता है वो है तुम्हारा और मेरा पवित्र रिश्ता, वो ज्यादा अहम है।

दिव्या: हां, हां। सर, मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं।

मुकेश: बेटा, तुम्हारे ये साल शानदार हो और खुश रहो। और इन बेवकूफी भरी बातों में मत पड़ो।

दिव्या खोसला बोलीं- सदमे में हूं, इंडस्ट्री माफिया को बेनकाब करने का समय

दिव्या खोसला ने मुकेश भट्ट संग बातचीत का ऑडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर लिखा, ‘इस खुलासे से मैं बहुत सदमे में हूं। हाल ही में मुझे जो पता चला है, वह परेशान करने वाला और दिल तोड़ने वाला है। भारी मन से कह रही हूं कि इस सच्चाई को जनता के सामने लाना जरूरी है, खासकर उन सभी आर्टिस्ट और फैंस के लिए, जिन्होंने हमारी फिल्म इंडस्ट्री में लॉबिंग और गेटकीपिंग का प्रकोप झेला है। दुर्भाग्य से, मेरे पास श्री मुकेश भट्ट और मेरे बीच फोन पर हुई बातचीत को पब्लिक करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है ताकि लोग खुद सुन सकें कि कैसे कुछ ग्रुप बर्बाद करने और असली टैलेंट को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। यह व्यवहार अस्वीकार्य है और इसे सामान्य नहीं माना जा सकता। अब समय आ गया है कि हम आवाज उठाएं। अब समय आ गया है कि हम इंडस्ट्री माफिया को बेनकाब करें। मैं अपनी आवाज उठाऊंगी और इसका मुकाबला करूंगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर