“गुटखा खाकर भी ऐसे दिया पुलिस के सवालों का जवाब, वीडियो देख लोग बोले– सच में दिलेर बंदा!”


Loading

रात का सन्नाटा और नदी के पुल के पास घूमते तीन युवक—ऐसा माहौल जहां कोई भी आसानी से पुलिस की नज़र में संदिग्ध लग सकता है। ठीक उसी समय मौके पर पुलिस की टीम पहुँचती है, जिसमें एक IPS लेवल के अफ़सर भी शामिल होते हैं। तलाशी के दौरान जब एक युवक को रोका जाता है, तो उसके मुंह में भरा गुटखा और आराम भरा अंदाज़ पुलिस को भी कुछ पल के लिए चौंका देता है। सवाल-जवाब के दौरान जिस तरह वह बिना घबराए, पूरे कॉन्फिडेंस के साथ और मज़ाकिया टोन में जवाब देता है, उसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए। वीडियो वायरल होने के बाद नेटिज़न्स बोल उठे—“भाई का लेवल ही अलग है, ऐसी हिम्मत सबमें नहीं होती।”

Gutkha Kha Kar Police Ke Saamne Confidence

पुलिस को पूछताछ करता देखकर कोई भी सोच में पड़ सकता है और यह भी मुमकिन है कि हड़बड़ी में जवाब दे सकता है। लेकिन इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में घाट किनारे घूम रहे एक बंदे ने पुलिस से ऐसे कॉन्फिडेंस में बात की है, जिसकी क्लिप पर अब लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। मुंह में गुटखा भरे-भरे शख्स पुलिसवाले से विनम्रता से ही बात करता है।

लेकिन एक पल के लिए भी उसके मन में यह विचार नहीं आता कि मुंह साफ करके बात की जाए। पुलिस फोर्स के साथ उनके कप्तान साहब खुद वहां मौजूद होते हैं। लेकिन बंदा उन्हें भी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ जवाब देता है। उसके इस रवैये को देखकर अब लोग बंदे की डेयरिंग की तारीफ भी कर रहे हैं।

मुंह में गुटखा, जुबान पर कॉन्फिडेंस!

मुंह में गुटखा, जुबान पर कॉन्फिडेंस!

इस वीडियो में पुलिसवाले बाउंड्री से टेक लेकर खड़े एक शख्स को सीधा करते है और पूछते है कि क्या काम करते हो? इसके जवाब में बदा बताता है कि जॉब करते हैं। इसके बाद मांगने पर बंदा जेब से गुटखा के साथ अपना आधार कार्ड भी निकाल लेता है। क्यों घूम रहे हो यहां? पूछने पर वह कहता है कि काम करके घूम रहे हैं।

इसके बाद पुलिस अधिकारी गुटखा खाए बंदे से उसके मंसूबे के बारे में पूछता है, तो वह हंसकर मना कर देता है। इस बीच चेकिंग के लिए बंदा अपना ID कार्ड भी दे देता है। जिसे आखिर में वह पुलिस से वापस भी ले लेता है। इस दौरान उन तीनों ही बंदों की जमकर फोटोग्रॉफी भी होती है। लेकिन इससे बिल्कुल भी यह सिद्ध नहीं होता कि वह कुछ और कर रहे थे। हालांकि, वीडियो वायरल होने पर लोग अब इस पर अपनी राय दे रहे हैं।

​कॉन्फिडेंस देख रहे है आप…

X पर @KarishmaAziz_ नाम के यूजर ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- कालर बैंड लगा है मतलब पुलिस अधिकारी IG या DIG रैंक का तो होगा ही। लेकिन इस युवक ने गुटका नहीं थूका। कॉन्फिडेंस देख रहे है आप। अब तक इस वीडियो को ढाई लाख के ऊपर व्यूज और ढाई हजार के पार व्यूज मिल चुके हैं। जबकि पोस्ट पर 100 से ज्यादा कमेंट्स भी आए है।

जिगरा है भाई जिगरा…

जिगरा है भाई जिगरा…

गुटखा थूकने वाले के बंदे कॉन्फिडेंस को देखने के बाद यूजर्स कमेंट सेक्शन में रिएक्शन देते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- भाई जेब में गुटखा के साथ आधार कार्ड भी रखता है। दूसरे यूजर ने कहा कि ये ADG है।

तीसरे यूजर ने लिखा कि कुछ भी बोलो इस सिचुएशन में कोई भी डर सकता है, लेकिन भाई के अंदर जिगरा तो है। चौथे यूजर ने कहा कि एक आदमी होता है इतनी पुलिस देखने के बाद डर जाता है लेकिन यह तो अपनी आवाज तक भी नहीं चेंज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर