BB 19 Promo: शहबाज का फूटा गुस्सा, सब हुए नॉमिनेट तो बोले – “अब बस, मैं घर छोड़ रहा हूं!”


Loading

‘बिग बॉस 19’ से मृदुल तिवारी के बाहर होने के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया है। नए प्रोमो में बिग बॉस ने राशन टास्क को नॉमिनेशन से जोड़कर घरवालों को बड़ा झटका दिया है। इस फैसले से घर में तनाव बढ़ गया है, खासकर शहबाज और अमल के बीच बहस और गुस्सा चरम पर दिखाई दे रहा है।

Bigg boss 19 promo

‘बिग बॉस 19’ से मृदुल तिवारी के एविक्शन के बाद घर का माहौल और गरम हो गया है। नए प्रोमो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है, जिसने कंटेस्टेंट्स के बीच नई हलचल पैदा कर दी है। गौरव खन्ना ने शुरुआत में मृदुल के जाने पर मायूसी जताई, लेकिन बाद में उनके बारे में सकारात्मक बातें कीं। वहीं, पिछले एपिसोड में गौरव, शहबाज और कुनिका सदानंद ने अपने-अपने पार्टी लीडर के रूप में फैंस को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की और मंच पर वोट पाने के लिए पूरा दमखम दिखाया।

 

‘बिग बॉस’ का नया प्रोमो

अब शो के नए प्रोमो में राशन टास्क दिखाया गया है। साथ ही, इससे नॉमिनेशन भी जुड़ा हुआ है। इस हफ्ते की राशन शॉपिंग ऐप रूम में होती है। बिग बॉस के कहने पर घरवाले हाथ रखकर चीजें चुनते हैं। बिग बॉस किसी को बताते हैं कि ‘आपको छोड़कर घर का पूरा घर नॉमिनेट हो जाएगा।’ इस फैसले के बाद सभी घरवाले बहुत नाराज है। बिग बॉस ने बताया नहीं कि उन्होंने पूछा किससे है लेकिन इसके बाद हर कोई गुस्से में है। शहबाज तो रोने लगते हैं। उन्होंने कहा कि ‘अपनी बहन की कसम खाकर कहता हूं अभी बाहर निकलता हूं।’

फिनाले की रेस में ये कंटेस्टेंट्स

‘बिग बॉस 19’ अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, जिसमें तान्या मित्तल, अमल मलिक, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, कुनिका सदानंद, शहबाज बदेशा, प्रणित मोरे, अशनूर कौर और मालती चाहर जैसे कंटेस्टेंट्स हैं। हालिया कैप्टेंसी टास्क में शहबाज और फरहाना के बीच तनाव बढ़ गया, जिससे मुकाबला और भी तीखा हो गया। इसके अलावा, मृदुल तिवारी को दर्शकों की वोटिंग के आधार पर अचानक बीच में ही बाहर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर