IPL 2025 Retention: पांच अनकैप्ड खिलाड़ी जो अपनी टीमों के लिए बने अनमोल, फ्रेंचाइजियां करने जा रही हैं करोड़ों की बरसात


Loading

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों की नजर अपने स्टार खिलाड़ियों के साथ-साथ उन युवा अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी है, जिन्होंने पिछले सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा था। टीम मैनेजमेंट इन खिलाड़ियों को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहेगी, क्योंकि इनमें भविष्य के स्टार बनने की क्षमता साफ दिखी है। ऐसे कई नाम हैं जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी या ऑलराउंड प्रदर्शन से मैच का रुख पलट दिया और टीम के लिए गेमचेंजर साबित हुए। अब संभावना है कि इन खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजियां मोटी रकम देकर रिटेन करेंगी, ताकि वे आने वाले सीजन में भी टीम की ताकत बने रहें।

vaibhav suryavanshi-ashutosh sharma

नई दिल्ली: 15 नवंबर तक सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है। उससे पहले इस बात को लेकर जमकर चर्चा हो रही है कि आईपीएल टीमें कौनसे खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी और किनको जाने देंगी। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में जिनको उनकी आईपीएल टीमें पैसों की परवाह किए बिना, किसी भी कीमत पर रिटेन कर सकती हैं।

आशुतोष शर्मा

आशुतोष शर्मा

दिल्ली कैपिटल्स आशुतोष शर्मा को रिटेन कर सकती है। आशुतोष ने दिल्ली के लिए आईपीएल 2025 में बतौर फिनिशर अच्छा प्रदर्शन किया था। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीजन का पहला मैच आशुतोष ने अपने दम पर ही जिता दिया था। शर्मा ने दिल्ली के लिए 13 मैच में 204 रन 160.63 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे।

शशांक सिंह

शशांक सिंह

पंजाब किंग्स के लिए पिछले 2 सीजन से शशांक सिंह कमाल कर रहे हैं। उन्होंने दोनों ही सीजन में शानदार परफॉर्म किया है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब ने शशांक को 5.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। इस बार भी उम्मीद है कि पंजाब उनको रिटेन करेगी। शशांक ने आईपीएल 2025 में 3 अर्धशतक के चलते 350 रन बनाए थे।

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

14 साल के बिहार के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में अपने नाम का डंका बजाया था। सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। आरआर ने उनको 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। वैभव ने 7 मैच में 252 रन ठोके थे। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक भी लगाया था। सूर्यवंशी भी इस प्रदर्शन के चलते रिटेन हो सकते हैं।

प्रियांश आर्य

प्रियांश आर्य

24 साल के प्रियांश आर्य ने भी अपने डेब्यू आईपीएल सीजन में सबको इम्प्रेस किया था। आर्य ने 17 मैच में 475 रन बनाए थे। बता दें कि उनको पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 से पहले खरीदा था। इस बार भी उनको फ्रेंचाइजी रिटेन कर सकती है।

दिग्वेश राठी

दिग्वेश राठी

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए स्पिनर दिग्वेश राठी ने आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 13 मैच में 14 विकेट लिए थे। राठी का भी आईपीएल 2025 पहला ही सीजन था। एलएसजी उनको रिटेन कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर