राजस्थान: SDM छोटू लाल को रौब झाड़ना पड़ा महंगा! भजनलाल सरकार ने किया सस्पेंड, जानिए CNG पंप पर कैसे मचा बवाल


Loading

राजस्थान में आरएएस अधिकारी छोटू लाल शर्मा को सीएनजी पंप पर हुए थप्पड़कांड मामले में निलंबित कर दिया गया है। दीपावली पर गांव जाते समय जसवंतपुरा स्थित पंप पर उनका कर्मचारियों से विवाद हो गया था। शर्मा का कहना है कि पंप कर्मियों ने जानबूझकर गैस नहीं भरी, उनकी पत्नी की फोटो-वीडियो बनाई और अभद्र व्यवहार किया। वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।

ras chotu lal sharma suspended

जयपुर: प्रतापगढ़ जिले के आरएएस अधिकारी छोटू लाल शर्मा को सीएनजी पंप कर्मचारियों को थप्पड़ मारने के मामले में सरकार ने निलंबित कर दिया है। घटना के बाद पहली बार मीडिया के सामने आकर शर्मा ने अपनी सफाई दी और पंप कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि कर्मचारियों ने जानबूझकर उनकी गाड़ी में सीएनजी नहीं भरी, उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया और फोटो-वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिससे उन्हें गुस्सा आ गया। शर्मा ने दावा किया कि विवाद के दौरान कर्मचारियों ने उनसे हाथापाई की और उनके मुंह पर चोट भी आई।
सरकार ने घटना को गंभीर मानते हुए छोटू लाल शर्मा को प्रशासनिक कारणों से निलंबित कर दिया है। उनका निलंबन काल अब जयपुर कार्मिक विभाग में रहेगा।

प्रतापगढ़ में तैनात आरएएस अधिकारी छोटू लाल शर्मा दीपावली मनाने अपने गांव जा रहे थे, जब रास्ते में उनकी गाड़ी की सीएनजी खत्म हो गई। इसके बाद वे रायला थाना क्षेत्र के जसवंतपुरा स्थित एक पंप पर पहुंचे, जहां गैस न भरने पर उनका कर्मचारियों से विवाद हो गया। गुस्से में उन्होंने खुद को एसडीएम बताते हुए एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया और दूसरे को भी मारने का प्रयास किया। जवाब में एक कर्मचारी ने भी उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद मामला बढ़ा तो पुलिस ने तीन पंप कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर