![]()
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे करीब, तारीख और मैच टाइम अभी से जान लें

India vs Australia 2nd ODI Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज चल रही है, लेकिन भारत की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पहले मैच में टीम को कड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से बड़ा योगदान नहीं मिला। अब दूसरा मैच जल्द ही खेला जाएगा। जानिए दूसरे मैच की तारीख, स्थान और शुरू होने का समय, ताकि आप इसे मिस न करें।
भारतीय टीम पहले मैच में पूरी तरह फ्लॉप रही
पर्थ में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहले वनडे में भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया और भारत ने 26 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने ये लक्ष्य सिर्फ 21.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों टीमों के किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने सबसे बड़ी 46 रनों की पारी खेली।
23 अक्टूबर को एडिलेड में होगा दूसरा मैच
सीरीज का दूसरा वनडे 23 अक्टूबर, गुरुवार को एडिलेड में खेला जाएगा। दोनों टीमों को लगभग तीन दिन आराम और तैयारी का मौका मिला है। यह मैच भी सुबह 9 बजे से शुरू होगा, टॉस आधे घंटे पहले होगा। कप्तान शुभमन गिल अपनी पहली वनडे जीत के लिए मैदान में उतरेंगे, जो देखने में खास रहेगा।
टीम इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया टीम: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिशेल स्टार्क, जेवियर बार्टलेट, जोश हेजलवुड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन।






