शराब की लत से परेशान युवक ने लगाया फंदा:खैराबाद में अपने कमरे में की आत्महत्या, दरवाजा तोड़ने पर लटका मिला शव


Loading

रामगंजमंडी में शराब की लत से परेशान युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक ने अपने कमरे में काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर युवक फांसी के फंदे से लटका मिला। मामला खैराबाद कस्बे में शुक्रवार देर रात का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाबा रामदेव मंदिर के पास, बैरवा मोहल्ला वार्ड नंबर 9 निवासी रमेशचंद्र (26) पुत्र भवनलाल एरवाल ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। जब काफी देर तक वो बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 

 

रमेश ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

सूचना मिलने पर रामगंजमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां रमेश फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और रामगंजमंडी के राजकीय अस्पताल पहुंचाया।

शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रमेश मजदूरी कर जीवन यापन करता था। पिछले कुछ समय से वो शराब का अत्यधिक सेवन करने लगा था। लगातार समझाने के बावजूद उसने शराब नहीं छोड़ी थी, जिससे वो काफी परेशान रहता था।

परिवार में तीन भाई हैं, जिनमें से बड़ा भाई विवाहित है, जबकि रमेश और एक अन्य भाई अविवाहित थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों तथा आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर