‘हरि हर वीरा मल्लू’ से ‘महावतार नरसिम्हा’ तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों में इन 3 नई साउथ फिल्मों का होगा धमाका


Loading

साउथ सिनेमा की नई फिल्में इस हफ्ते एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने वाली है और कुछ रोमांचक फिल्में दस्तक देने वाली हैं, जिनकी रिलीज को लेकर काफी रनटाइम से बज बना हुआ है। अगर आप अभी भी साउथ की ये फिल्में देखना चाहते हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। यहां उन फिल्मों की लिस्ट दी गई है, जिन्हें आप सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

इस हफ्ते सिनेमाघरों में इन नई तेलुगु फिल्मों की होगी धूम

1. हरि हर वीरा मल्लू: भाग 1 – तलवार बनाम आत्मा

कलाकार: पवन कल्याण, बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही, जिशु सेनगुप्ता, पूजिता पोन्नदा, दलीप ताहिल
निर्देशक: कृष जगरलामुदी और ए.एम. ज्योति कृष्णा
जॉनर: स्वैशबकलर पीरियड एक्शन
रनटाइम: 2 घंटे 30 मिनट
रिलीज डेट: 24 जुलाई, 2025
‘हरि हर वीरा मल्लू 1’ एक पीरियड एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसमें आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं। वह फिल्म में वीरा मल्लू की भूमिका में नजर आएंगे। वो एक प्रसिद्ध डाकू है, जिसने सनातन धर्म का रक्षक बनने की शपथ ली है। इस फिल्म की कहानी 17वीं शताब्दी के मुगल साम्राज्य में सम्राट औरंगजेब के शासन काल पर आधारित है।

2. महावतार नरसिंह
निर्देशक: अश्विन कुमार
जॉनर: पौराणिक एनिमेशन एक्शन ड्रामा
रनटाइम: 2 घंटे 21 मिनट
रिलीज डेट: 25 जुलाई, 2025
‘महावतार नरसिंह’ अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित एक एनिमेटेड पौराणिक एक्शन ड्रामा है। यह फिल्म सत्ययुग में भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह की कथा पर आधारित है। जैसे-जैसे असुर राजा हिरण्यकशिपु शक्तिशाली होता जाता है। वैसे ही हिंदू देवता उसे परास्त करने के लिए आधे मनुष्य और आधे सिंह के रूप में प्रकट होते हैं। हालांकि, इसके वॉयस कास्ट के बारे में  अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण ‘सालार’ के निर्माता होम्बले फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। ये फिल्म 3डी में 25 जुलाई, 2025 को रिलीज होने वाली है।

3. सर मैडम
कलाकार: विजय सेतुपति, नित्या मेनन, योगी बाबू, रोशनी हरिप्रियन, दीपा शंकर, मैना नंदिनी, चेम्बन विनोद जोस, सरवनन, आरके सुरेश, काली वेंकट
निर्देशक: पंडिराज
जॉनर: रोमांटिक एक्शन कॉमेडी
रनटाइम: 2 घंटे 35 मिनट
रिलीज डेट: 25 जुलाई, 2025
‘सर मैडम’ फिल्म थलाइवन थलाइवी का अपकमिंग तेलुगु-डब वर्जन है। विजय सेतुपति और नित्या मेनन स्टारर यह रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म तमिल में बनी है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल की है जो अक्सर छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से झगड़ते रहते हैं। फिल्म जहां उनके रिश्ते की समस्याओं को बयां करती है, वहीं यह भी बताती है कि शादी से पहले वे एक-दूसरे से कैसे प्यार करते थे। इस फिल्म में योगी बाबू, रोशनी हरिप्रियन, दीपा शंकर, मैना नंदिनी, चेम्बन विनोद जोस जैसे कई कलाकारों की टोली साथ में देखने को मिलेगी। तमिल और तेलुगु भाषा में ये फिल्म 25 जुलाई, 2025 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले विजय सेतुपति और नित्या मेनन को इंदु वी.एस. द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म 19(1)(a) में साथ देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर