पिकअप से टक्कर मारकर सरपंच की गाड़ी रुकवाई, लाठियां मारी:साथ बैठे कॉलेज संचालक को बुरी तरह पीटा; रेंज आईजी ने SHO को सस्पेंड किया


Loading

जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने सरपंच और प्राइवेट कॉलेज संचालक पर हमला कर दिया। बोलेरो और 4 पिकअप में भरकर आए दर्जनों बदमाशों ने उनकी कार को टक्कर मार कर रोक दिया। इसके बाद लाठियों से हमला कर प्राइवेट कॉलेज के संचालक के साथ बुरी तरह मारपीट कर डाली।

सरे बाजार हुई घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। आरोपी कार का गेट खुलने तक पिकअप से बार-बार बैक लेकर टक्कर मारते रहे। वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को रेंज आईजी अजयपाल लांबा ने सूरजगढ़ SHO को निलंबित कर दिया है।

मंगलवार को झुंझुनूं के सूरजगढ़ इलाके में हुए इस घटनाक्रम में 1 मिनट 4 सेकेंड के वीडियो में बदमाश जमकर उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं। सरेआम हुई इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े हुए थे।

अब पढ़िए क्या है पूरा मामला

कार्यवाहक एसपी देवेंद्र सिंह राजावत के अनुसार, घटना मंगलवार शाम की है। ककोड़ा सरपंच संदीप हैला और निजी कॉलेज संचालक देवी सिंह ओला के साथ चिड़ावा रोड से सूरजगढ़ लौट रहे थे।

इस दौरान बरासिया कॉलेज के पास अचानक कैंपर, पिकअप और बोलेरो जैसी पांच गाड़ियों में आए बदमाशों ने उनकी कार को आगे-पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों और सरियों से कार पर हमला बोल दिया।

सरपंच संदीप किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे, लेकिन गाड़ी में मौजूद देवी सिंह ओला को बेरहमी से पीटा गया। ओला का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

देखिए हमले की तस्वीरें…

दरवाजा खोलने की बात कहकर दोनों तरफ से पिकअप से हमला किया। बदमाश नीचे उतरकर लाठियों से हमला करते रहे।

दरवाजा खोलने की बात कहकर दोनों तरफ से पिकअप से हमला किया। बदमाश नीचे उतरकर लाठियों से हमला करते रहे।

पिकअप से बैक लेकर टक्कर मारी, गेट खोलकर लाठियों से मारपीट

पिकअप से बैक लेकर टक्कर मारी, गेट खोलकर लाठियों से मारपीट

दो हिस्ट्रीशीटर डिटेन

राजावत ने बताया- इस हमले को लेकर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो हिस्ट्रीशीटर, जले सिंह और सुरेश को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही करीब दर्जन भर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़ और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

देवीसिंह ओला की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि स्टेशन रोड पर स्थित एक हवेली को लेकर चल रहे विवाद के चलते उन पर हमला किया गया। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है और हमलावर इसी पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर