रावला मंडी के सरकारी स्कूल में विज्ञान संकाय की शुरुआत:60 सीटों के साथ जीवविज्ञान और गणित की कक्षाएं शुरू, अंग्रेजी माध्यम में मिलेगी शिक्षा


Loading

रावला मंडी स्थित महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में विज्ञान संकाय की शुरुआत हो रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की इस पहल से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में विज्ञान की शिक्षा मिल सकेगी। स्कूल में कक्षा 11वीं की विज्ञान की पढ़ाई शुक्रवार से शुरू होगी। विद्यार्थियों को 7 जुलाई तक पाठ्य पुस्तकें वितरित कर दी जाएंगी। वर्तमान में तीन द्वितीय श्रेणी शिक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं। जल्द ही व्याख्याताओं की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू होगी।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

विज्ञान संकाय में जीवविज्ञान और गणित विषयों के लिए कुल 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी स्कूल में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। रावला मंडी क्षेत्र का यह पहला सरकारी अंग्रेजी माध्यम विज्ञान स्कूल है।

यह कदम विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए लाभदायक है। अब उन्हें महंगे निजी स्कूलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्कूल में पहले से ही कक्षा 1 से 10 तक की शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में दी जा रही है। विज्ञान संकाय के जुड़ने से छात्र-छात्राएं अपने ही स्कूल में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर